
Deoghar: देवघर जिले की साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कुंडा एवं मोहनपुर थाना क्षेत्र से दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में राजू कुमार साकिन गौरीपुर थाना कुंडा और बलदेव यादव साकिन चितरपोक थाना मोहनपुर के नाम शामिल हैं। दोनों के मोबाइल में पूरे भारत में किये गये साइबर अपराध के 9 लिंक का पता चला है जिसकी जांच साइबर पुलिस कर रही है।

साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने कहा कि गौरीपुर से गिरफ्तार किये गय राजू कुमार फर्जी मोबाइल नंबर से बैंक पदाधिकारी बनकर आमलोगों को एटीएम बंद होने एवं उसे चालू करने के लिये सिरियल कॉल करने का काम करता था। उसके बाद कस्टमर को झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करते थे।

कहा कि मोहनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार साइबर अपराधी बालदेव यादव विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के वेबसाईट के लूप हॉलको चिन्हित कर यूजरों को झांसे में लेकर ठगी करता था। दोनों के पास से पांच मोबाइल और 04 फर्जी सिम बरामद किया गया है।


