दुमका: गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा गांव में चोरी की नीयत से गृहणी को बंधक बनाने वाले युवक को ग्रामीणों ने शुक्रवार को धर दबोचा। युवक को पकड़ने के बाद जुटी भीड़ ने आरोपी की पिटाई की और ग्राम प्रधान के घर के सामने नारियल के पेड़ में रस्सा से बांध दिया।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विलकन बागे दल-बल के साथ गांव पहुंचकर युवक को अपने हिरासत में लिया है। आरोपी पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा का रहने वाला है। घटना के सम्बंध में गृहणी आलिया खातून ने बताया कि उनके पति कबाड़ी चुनने और बेचने का काम करते है। प्रतिदिन वह सुबह घर से निकल जाते हैं।

शुक्रवार को भी पति और उनका बेटा ठेला लेकर घर से निकल गया। सुबह करीब 9 बजे सोनू घर के आस-पास टहल रहा था। आलिया जैसी ही घर के अंदर प्रवेश की सोनू भी पीछे से उसे पकड़ कर गर्दन में हसुवा लगा दिया। घर में रखे पैसे निकालने का दवाब बनाने लगा। इसी बीच गांव के ही कुछ युवक उस रास्ते से गुजर रहे थे । आलिया उन युवकों को देखकर हल्ला करने लगी , जिसके बाद युवकों ने आरोपी को पकड़ लिया।
इसे भी पढ़ें:
- नवरात्र का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं भय और बाधाएं
- Greater Noida में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
- माथे पर टीका लगाने से फराह खान ने किया इनकार, वीडियो वायरल होते ही हुईं ट्रोल
- Gujrat के Bharuch की फार्मा कंपनी में Reactor blast होने से 5 कर्मचारियों की मौत, 6 घायल
- Rajasthan: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुल से नीचे गिरी मिनी बस, 8 लोगों की मौत



