साहेबगंज।
साहेबगंज पुलिस ने लूट में शामिल एक अभियुक्त को चोरी गए सोने के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बैंगलोर के कोला केसी नागरा के मुथूट फाइनेंस से 70 किलो ग्राम सोने की आभूषन की लूट साल 2019 मे की गई थी। जिसमे छह अभियुक्त शामिल थे। सभी अभियुक्त राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के रहने वाले थे उसमे से एक अभियुक्त , जिसका नाम सर्फुद्दीन शेख़ है। उसे 75 ग्राम सोने के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस चोर के हिस्से में तीन किलो सोने का ज़ेवर प्राप्त हुआ , बाकि का सोना बेच दिया गया है बचे हुए सोने की भी बिक्री की जा रही थी तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली और उसे धर दबोचा गया.
पुलिस ने बताया कि बैंगलोर पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है बाकियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।