Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के देवघर गिधनी मार्ग पर देवघर कॉलेज के दूसरे गेट के पास स्थित बजरंगबली मंदिर के पास बुधवार की देर रात को हुई सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम पुरुषोत्तम कुमार है जो जमुई जिला के सिमुलतला थाना क्षेत्र के सोनाडाबर गांव का रहने वाला था।
पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी सुजाता देवी ने कहा है कि उसके मृतक पति आंध्रप्रदेश में ठेकेदारी का कार्य करते थे। वर्तमान में वह अपने दो छोटी बच्ची के साथ किराए के मकान में तिवारी चौक पर रहती है। 22 जनवरी को उसके पति देवघर आए थे। 8 फरवरी को उसके दोस्त गिधनी निवासी रूपलाल मारिक के बेटा का छट्टी पार्टी था। शाम को वह भी पति के साथ पार्टी में गई थी। रात के करीब 10 बजे पति उसे तिवारी चौक स्थित घर पर छोड़ कर दुबारा गिधनी चले गए। देर रात को पार्टी से वापस लौटने के क्रम में अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के द्वारा लापरवाही से उनके स्कूटी में धक्का मार दिया। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट लग गया।
कहा है की सुबह जब पति के मोबाइल पर कॉल किया तो पुलिस ने उनका फोन उठाया और कहा की उनका एक्सीडेंट हो गया है सदर अस्पताल आइए। जब वह अस्पताल पहुंची तो अपने पति को मृत पाया। इधर सदर अस्पताल स्थित बैधनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।