
Deoghar: गृहमंत्री अमित शाह देवघर एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। जहां से उनका काफिला बाबा मंदिर की ओर प्रस्थान कर गए हैं। वहीं रास्ते में जगह जगह उनका स्वागत किया जा रहा है।

मंदिर प्रसाशन के सभी अधिकारी और सुरक्षा कर्मी एक्टिव मोड में आ गये हैं। गृहमंत्री का काफिला मंदिर पहुंचने से पचले जिले के डीसी और एसपी मंदिर पहुंचकर सभी को एक्टिव रहने का निर्देश देते दिखे।

वहीं एयरपोर्ट पर श्री शाह के स्वागत के लिए सांसद निशिकांत दुबे सहित प्रदेश के सभी बड़े नेता मौके पर उपस्थित थे।



