देवघर: देवघर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह के निर्देश पर नगर थाना की पुलिस ने विभिन्न मामले में फरार पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में नगर इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया था। बाइक चोरी मामले में कास्टर टाउन मोहल्ला निवासी आकाश कुमार वर्णवाल को पकड़ा गया है। उसकी निशानदेही पर सर्राफ स्कूल के पास से छुपाकर रखी गई चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई। बताया जाता है कि युवक को ब्राउन सुगर के नशे की लत है और इसी के लिए उसने बाइक चोरी की है।

साथ ही नगर थाना में मारपीट कांड के एक आरोपित प्रीतम सिंह को बीएड कॉलेज के पीछे से गिरफ्तार किया गया, जो एक वर्षो से फरार चल रहा था।
पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक आरोपी बरमसिया मोहल्ला निवासी अभिषेक महथा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की मोबाइल भी बरामद कर ली गई है। बताया जाता है कि वह पहले भी दो बार चोरी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।
इसके अलावा रॉकी तुरी उर्फ देवा को गिरफ्तार किया गया है। देवा भी लंबे समय से फरार था। इसपर अपहरण का मामला लंबित है।
इसके अलावा बैजनाथपुर गांधी नगर निवासी सुनिल यादव उर्फ टुल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ भी नगर थाने में मामला दर्ज है, पुलिस को उसकी तलाश थी।
इस छापेमारी टीम में नगर इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, एसआई अनिमानंद रौशन टोप्पो सहित एएसआई सुबोध राम व अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।
इसे भी पढ़ें:
- Kolkata: सॉल्ट लेक में राहुल गांधी के ‘सोते हुए पोस्टर’ मिले
- Dumka News: अंगीठी की धुंआ से दम घुटने से मां और तीन बेटियां बेहोश, एक बच्ची की मौत, मातम
- Jharkhand: नौकरी का झांसा देकर बैंक खाते और एटीएम कार्ड लेते थे ठग, पांच गिरफ्तार
- Deoghar: सत्संग समाधि के पास अनियंत्रित कार ने बाइक व युवक को मारी टक्कर, पैर टूटा
- राष्ट्रपति के स्नेह से यादगार बनी Jharkhand की कलावती और दिलीप की दीपावली, नौ साल पुराना रिश्ता फिर हुआ जीवंत



