
Deoghar: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन व्रतियों ने स्नान करने के बाद सात्विक भोजन, कद्दू भात, चना दाल आदि का सेवन किया।

बुधवार को खरना है। दिनभर उपवास के बाद शाम में व्रती खीर-पुड़ी का प्रसाद करेंगे।

व्रती गुरुवार शाम में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे और शुक्रवार की सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद पारन करेंगे। इसके साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
छठ को लेकर हर जगह घाटों की साफ-सफाई व सजावट का काम चल रहा है। प्रशासन के साथ स्वंयसेवी संगठन इस काम लगे हुए हैं। घाटों को सुंदर ढंग से सजाया जा रहा है। देवघर में कई स्थानों पर सजावट का काम अंतिम चरण में हैं।


