spot_img
spot_img

Jharkhand के तीन जिलों में बनेंगे 17 मॉडल स्कूल

Ranchi: झारखंड के तीन जिलों में 17 मॉडल स्कूल (Model School) की स्थापना की जायेगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर भरने की अंतिम तिथि तीन फरवरी शाम तीन बजे तक निर्धारित की गयी है, यह टेंडर झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से जारी किया गया है। मॉडल स्कूल कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला-खरसांवा जिले में बनेगा। हालांकि टेंडर खुलने की तिथि की घोषणा नहीं की गयी है।

मॉडल स्कूल की कुल लागत 982.27 लाख रूपये तय किया गया है। काम एजेंसी को सशर्त दी जायेगी। एजेंसी को पूरा काम चार माह में खत्म करने होंगे। राज्य में मॉडल स्कूलों की संख्या फिलहाल 89 हैं। इन स्कूलों को मिलाकर कुल 3560 सीटें हैं।

इनमें गिरिडीह जिलें 11 मॉडल स्कूल संचालित हैं। जबकि, रांची और गुमला जिले समेत अन्य जिलों में आठ-आठ मॉडल स्कूल हैं।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!