
Deoghar News : देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सारठ थाना इलाके के पुरनी करेहया जंगल से छापेमारी कर 13 साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गए साइबर आरोपितों में दीपक कुमार दास बामन कुंड थाना पथरड्डा, संतोष कुमार दास गोविंदपुर लकड़ा थाना पथरौल, शरीफ अंसारी, दिलकश अंसारी साकिन आमगाछी मोहनपुर, गौतम कुमार दास, चंदन कुमार दास साकिन मांझीलाडीह पत्थरड्डा,

विक्रम कुमार चकबकजोरा मधुपुर, अमित कुमार दास, सुमित कुमार दास साकिन गोविंदपुर कुशहा पथरोल, हंसीद अंसारी, अलतमत शेख, इसरार अंसारी साकिन पिंडरी थाना सारठ, मुन्ना दास बारगुनिया देवीपुर के नाम शामिल हैं।
इनके पास से 16 मोबाइल और 28 सिम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस के पूछताछ में जेल गए आरोपियों ने बताया कि वह सभी मिलकर गूगल पर अपनी फर्जी मोबाइल नंबर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड साइबर ठगी करने का कार्य करते थे।
छापेमारी टीम में पुनि शिवनारायण कामत, एसआई ललित खलको सहित साइबर थाना के पुलिस जवान शामिल थे।


