
Deoghar: बिजली विभाग के जेई पद पर कार्यरत एक महिला व उसके शिक्षक पति पर नौकरी के नाम पर जालसाजी कर 10 लाख रूपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर विलियम्स टाउन देवघर की रहने वाली रूबी देवी ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है।

दिये आवेदन में कहा है कि उसके घर पर बिजली विभाग के जेई के पद पर कार्यरत भास्कर विनिता पति रंजीत कुमार दास बिजली कॉलोनी निवासी का बराबर आना-जाना था। उसी क्रम में उसे रेलवे में नौकरी लगाने के नाम झांसे में लेकर आईसीआईसीआई बैंक देवघर शाखा में खाता संख्या 031001519270 पर भास्कर विनिता और उसका पति रंजीत कुमार दास ने चार लाख रूपये जमा करवाया। उसके बाद नकद छह लाख बारी- बारी से लिया। उसके बाद नौकरी का जाली नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया और सारा रूपया ठगी कर लिया।

जानकारी होने पर छानबीन करने पर पता चला कि किसी कंप्यूटर से जाली प्रमाणत्र निकालकर उसे दिया गया। जब वह रूपये वापस मांगने गयी तो उसे जान से मरवा देने की बात कही गयी। आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच में जुट गयी है।


