
Deoghar: यादव महासभा द्वारा रविवार को केकेएन स्टेडियम में होने वाले शताब्दी समारोह की तैयारी को लेकर शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन परिषदन भवन में किया गया। इस प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा गया सभी लोग एकत्र होकर पहले अंबेडकर चौक पर जुटेंगे। उसके बाद अम्बेडकर के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया जायेगा। जिसके बाद पूरे काफिला के साथ शोभा यात्रा निकाली जायेगी।

शोभा यात्रा वीआईपी चौक, टावरचौक,आरएल सर्राफ होते हुए केकेएन स्टेडियम पहुंचेगी। वहां पहुंच कर यह शोभा यात्रा विशाल सभा में तब्दील हो जाएगी। जिसे पूरे देश के विभिन्न राज्यों से आए सम्मानित अतिथि संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता में ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ने अखिल भारतीय यादव महासभा की मुख्य मांग अहीर रेजिमेंट के संदर्भ में अपनी बातों को रखा। इसके उपरांत पूर्व विधायक सह शताब्दी समारोह के अध्यक्ष संजय यादव ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अपनी बातें रखते हुए बताया कि पूरे देश के विभिन्न राज्यों से यादव महासभा के लोग यहां आ रहे हैं। जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर स्वपन कुमार घोष, युवा अध्यक्ष प्रदीप बहरा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद सिंह, बिहार महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ रूबी कुमारी , छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मंजू यदू, झारखंड प्रदेश का महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मीरा राय, राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल दास, उड़ीसा महासचिव के साथ प्रदेश के उपाध्यक्ष सुरेश गोप, कोषाध्यक्ष केदार गोप, महासचिव बबलू प्रकाश गुप्त और झारखंड प्रदेश के समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव नरेंद्र कुमार यादव राजकुमार राजकमल सच्ची सुशील यादव एवं सैकड़ों की संख्या में अन्य पदाधिकारी के साथ पूरे संथाल परगना के हजारों यादव समाज के लोग समारोह में भाग लेंगे।

प्रेस वार्ता में प्रांतीय यादव महासभा के अध्यक्ष पितांबर दास, पूर्व कटोरिया विधायक सह मुख्य संरक्षक प्रांतीय यादव महासभा राज किशोर यादव उर्फ पप्पू यादव, प्रदेश युवा अध्यक्ष सुनील यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह यादव, प्रांतीय यादव महासभा जिला अध्यक्ष नागेंद्र यादव, प्रमुख महासचिव आलोक राज, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार राय, कार्यकारी अध्यक्ष नरेश यादव, युवा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष कार्तिक यादव एवम बिहारी महतो, इंजीनियर राजीव कुमार शताब्दी समारोह के सह संयोजक विमलेश कुमार यादव कारगिल युद्ध के योद्धा एवं विशेष सेवा मेडल से सम्मानित सूबेदार हृदयानंद यादव, हलधर यादव, महादेव यादव आदि उपस्थित थे।


