Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के रांगामोड़ इलाके में एक पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी व एक छोटी बच्ची को मारपीट कर बाहर कर दिया। उसके कुछ दिन बाद उसने दूसरी युवती से शादी रचा ली। इसे लेकर संजीता कुमारी पति सुनील महथा ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद महिला थाना पुलिस ने दूसरी शादी रचाने वाले पति सुनील कुमार को गिरफ्तार जेल भेज दिया।
मामले में कहा है कि उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ सुनील कुमार के साथ हुई थी। शादी के वक्त उसके पिता ने तीन लाख 51 हजार नगद, एक अपाचे बाइक एवं सोने -चांदी के जेवरात सहित कांसा एवं स्टील का बर्तन भी दिया था। शादी के दो वर्ष तक ससुराल वाले सभी लोग ठीक-ठाक रहे। उसे एक लड़की हुई उसके बाद उसका पति और सास हमेशा ताना देते थे। सास नीलंब देवी और पति सुनील कुमार मायके से और एक लाख रूपये की मांग करने लगे। उसने इस बात की जानकारी अपने पिता को दिया तो उन्होंने रूपये देने में असमर्थता जतायी। उसके बाद पति और सास मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे। पति एवं सास के व्यवहार से तंग आकर वह 02 अक्टूबर 2022 को मायके चली गयी।
बाद में पति सुनील कुमार ने जटाही निवासी तुलसी कुमारी उर्फ तुल्ली कुमारी पिता हुरण महथा से शादी कर लिया। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो वह तुलसी कुमारी के घर पहुंची। वहां पहुंचते ही तुलसी कुमारी और उसके पिता हुरण महथा एवं उसकी मां दुर्गा देवी उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और धमकी दिया कि सुनील कुमार को भूल जाओ नहीं तो जान से मार देंगें।