
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला से पर्स की छिनतई कर ली। इसे लेकर थाना में साकेत बिहार नियर एलजी शोरूम निवासी पुष्पा टोप्पो ने मामला दर्ज कराया है।

जिस्म कहा है कि वह सुबह 6 बजे घर से मंदिर जाने के लिये निकली थी। उसी क्रम में सतसंग चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हाथ से बैग छिन लिया और फरार हो गये।

बैग में एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड, एसबीआई का पासबुक सहित दो मोबाइल था। नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


