
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बाइपास रोड प्रोफेसर कॉलोनी के पास से एक आईटेन कार में रखे नौ पेटी अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। बरामद 9 पेटी में 120 पीस शराब की बोतल मिला है। वहीं जिस कार से शराब को बरामद किया गया है उसका नंबर डीएल 2सीएई 9844 है।

उक्त कार में एक स्टीकर सटा है जिसमें रोज एवेन्यु डिस्ट्रीक्ट कोर्ट एडवॉकेट मेंबर लिखा हुआ है। नगर पुलिस उक्त कार के मालिक व शराब तस्कर की पहचान करने में जुट गयी है। बताया जाता है कि देर रात को नगर थाना प्रभारी पुनि रतन कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली की एक कार में बिहार तस्करी के लिये शराब ले जाया जा रहा है।


जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गश्ती दल के साथ छापमारी के लिये निकले। पुलिस वाहन को देखकर बाइपास रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी के पास शराब तस्कर कार को लॉक कर फरार हो गये। उपरांत पुलिस उक्त कार को जब्त कर थाना ले आयी।
जब वाहन की जांच की गयी तो उसमें 9 पेटी अंग्रजी शराब पाया गया। शराब की पेटी में कूल 120 पेटी शराब बरामद किया गया है। समाचार लिखे जाने तक नगर में इसे लेकर मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।


