गोड्डा:

गोड्डा जिले के राजाभिट्टा थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. जहां एक शख्स ने अपनी दस वर्षीय बेटी को ही अपने हवस का शिकार बनाया।

बाप ने नशे की हालत में बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला. घटना 30 जून की बतायी जा रही है. घटना की सूचना माँ को होने के बाद उसने अपनी बेटी को इन्साफ दिलाने के खातिर घर और समाज से बगावत कर थाने पहुँच गयी और अपने ही पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने भी इस मामले में त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और आज जिला मुख्यालय लाया गया. जहां पीडिता का मेडिकल चेकअप और न्यायालय में बयान दर्ज करवा दिया गया .वहीं आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया.


