Deoghar: दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरखेदा गांव निवासी 27 वर्षीय सविता देवी की मौत गुरुवार को हो गई है। मृतका के पिता नंद किशोर मंडल ने बताया कि 12 दिसंबर को गैस पर खाना बनाने क्रम में वह आग से झुलस गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल ले जाया गया।
जहां से बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया। बोकारो में इलाज कराने के दौरान उसकी हालत में काफी सुधार हुआ। इस दौरान इलाज में बड़ी रकम खर्च हो गई।
आर्थिक परेशानी होने पर उसे 22 दिसंबर को इलाज के लिए बोकारो से देवघर सदर अस्पताल लाया गया। यहां पहुंचने के बाद इलाज की प्रक्रिया शुरू की ही जा रही थी कि उसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी को दे दी गई है।