
Deoghar: देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित तीर नगर के पास एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने पैदल चल रहे एक महिला सहित तीन लोंगो को जोर दार धक्का मार दिया। इस घटना मे एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि एक महिला व पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का नाम उपेंद्र मिर्धा है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिरसा नुनाथर का रहने वाला है। वहीं घायलों मे सरिता देवी तीर नगर और उमेश सिरसा नुनाथर का रहने वाला है।

दोनों का इलाज सदर अस्पताल मे किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि मृतक उपेन्द्र मिर्धा और उमेश मिर्धा दो दिन पूर्व ही बाहर से मजदूरी कर घर आया था। मंगलवार को ग्राहक सेवा केंद्र मे मजदूरी का रुपया आया कि नहीं देखने पैदल ही जा रहा था। उसी क्रम मे एक स्विफ्ट कार चालक लापरवाही व तेजी से चलाते हुए पहले एक ओटो मे धक्का मारा उसके बाद भागने के क्रम मे पैदल चल रहे तीनों को धक्का मार दिया।

पुलिस ने स्विफ्ट कार ज़ब्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मोहनपुर थाना की पेट्रोलिंग पार्टी घटनास्थल पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उपेन्द्र को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।


