
Deoghar: देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर नव वर्ष, बसंत पंचमी, शिवरात्रि को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए जाने वाले कार्यों, शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने फुट ओवर ब्रिज, क्यू कॉम्प्लेक्स, संस्कार मंडप एवं मंदिर प्रांगण में किए जाने वाले वाले कार्यों से जुड़े बिंदुओं की स्तिथि को देखते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया।

इसके अलावे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंदिर कार्यालय में बैठक करते हुए विधि व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए मंदिर समन्वय समिति, मंदिर प्रशासन, बाबा मंदिर थाना को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। आगे उन्होंने अभी से नव वर्ष, बसंत पंचमी, शिवरात्रि को लेकर की जाने वाली तैयारियों, व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों व मंदिर कर्मियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ-सफाई व कचड़ा उठाव को लेकर सफाई टीम बनाने का निर्देश दिया, ताकि स्थल चिन्हित करते हुए सफाई टीम को प्रतिनियुक्त किया जा सके।


इसके अलावे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा की मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को थर्मोकोल और प्लास्टिक मुक्त बनाने की गति सही दिशा में जा रही है आवश्यकता है दिन प्रतिदिन इसे और बेहतर करते हुए वैकल्पिक सामानों के उपयोग को बढ़ाये, ताकि सही मायने में बाबा मंदिर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। आगे उपायुक्त ने मुख्य रूप से भक्तों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छोटे से छोटे कार्यों को ध्यान देने, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने, मंदिर में पॉलिथीन व थर्मोकॉल की जगह दोना पत्तल, मिट्टी, बॉस के डलिया का उपयोग करने के अलावा अतिक्रमण मुक्त बनाये रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दीपंकर चौधरी, जिला साख्यांकी पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सुनील कुमार, रमेश परिहस्त, प्रबंधक प्रकाश मिश्रा, बाबा मंदिर थाना प्रभारी, अधीक्षक सह दीवान सोना सिन्हा एवं संबंधित अधिकारी व मंदिर कर्मी आदि उपस्थित थे।


