
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार एससी-एसटी एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल गए आरोपी का नाम विष्णुकांत झा है जो बैद्यनाथ गार्डन कास्टर टाउन का रहने वाला है।

बताते चलें कि रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया निवासी नकुल दास ने कुंडा थाना में 21 अक्टूबर 2022 को विष्णुकांत झा पर मारपीट कर जाति सूचक शब्द कह कर गाली-गलौज करने के आरोप मे एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज कराया था।

कहा था कि बिलासी मे वह जुता चप्पल सिलाई का काम कर अपना परिवार का भरण पोषण करता है। वह चप्पल मरम्मत का काम कर रहा था। उसी क्रम मे विष्णुकांत झा वहां पहुंचा और पहले अपना चप्पल मरम्मत करने को कहा। जब उसने कहा कि थोड़ा रुकना होगा जिसका पहले ठीक कर रहे है उसका कर लेते हैं। उसके बाद आपका करेंगे। इतने में वह जाति सूचक शब्द कह कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।


