
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाभनबीघा मोहल्ले में मंगलवार की देर रात को व्यक्ति को जान मारने की धमकी देने और उसके बाइक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर पीड़ित बाभनबीघा निवासी मनोज कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है।

कहा है कि रात के 9 बजे के आसपास दो युवक उसके घर पर बाइक से पहुंचा और जान मारने की धमकी देते हुए एक बदमाश ने बंदूक तान दिया। दूसरे ने घर के सामने खड़ी बाईक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। उसके बाद दोनों बाइक से भाग गए। इतना ही नहीं रात के 10.30 बजे के आसपास मोबाईल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान मारने की धमकी दी। आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच मे जुट गई है।


