
Deoghar: देवघरवासियों के लिए जरुरी खबर है। 16 दिसंबर को सीएम हेमंत सोरेन देवघर आ रहे हैं। ऐसे में यहां के यातायात रुट में बदलाव किया गया है।

प्रशासन द्वारा जानकारी दी गयी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के देवघर आगमन पर 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक सत्संग चौक से राय एंड कंपनी मोड़ तक सभी भाड़ी वाहन का प्रवेश निषेद्य रहेगा।

जसीडीह की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन का प्रवेश सतसंग चौक से निषेध रहेगा। जबकि वाहन सत्संग ओवर ब्रिज होते हुए शंख मोड़ से बाजला चौक से सारवां मोड़ होते हुए बस स्टैंड जाएगी।
वहीं, देवघर बस स्टैंड की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन का प्रवेश फव्वारा चौक पर निषेध रहेगा। वाहन बस स्टैंड से सारवां मोड़ होते हुए बाजला चौक, शंख मोड़, सत्संग ओवर ब्रिज होते हुये जसीडीह जायेगी।


