
Ranchi: मुख्यमंत्री के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और मंत्री आलमगीर आलम को 24 घंटे में क्लीनचिट देने वाले डीएसपी प्रमोद मिश्रा को ईडी ने दूसरा समन किया है।

ईडी के अधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि डीएसपी प्रमोद मिश्रा को 15 दिसम्बर को ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है।

इससे पूर्व ईडी ने डीएसपी को छह दिसंबर को समन भेजा था और 12 दिसम्बर को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया था लेकिन डीएसपी ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। (Input-HS)


