
Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष रंजीता हेंब्रम मनोनीत हुई। झासा की आम सभा में सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष बनाने की सहमति दी गई वहीं महासचिव के पद पर जेपीएससी 5वीं बैच के अधिकारी व मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग में प्रोटोकॉल अफसर के रूप में कार्यरत राहुल कुमार को नामित किया गया है।

संघ के अधिकारियों ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल तक होगा। उल्लेखनीय है कि रविवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की आम सभा हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए थे।

वर्तमान में झासा के अध्यक्ष के रूप में रामकुमार सिन्हा कार्य कर रहे थे उनकी जगह रंजीता हेंब्रम ने ली है। वर्तमान में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।


