
Deoghar: देवघर ज़िले से सटे अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि बांका जिला के सुइया थाना क्षेत्र के आरपथा गांव के पास दो बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना में सुइया निवासी कृष्ण कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

दूसरी घटना जमुई जिला के चकाई देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित माधोपुर बेला गावं के पास घाटी। यहां दो बाइक के बीच आमने सामने भिड़ंत हो जाने से दो युवक घायल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के जोगिया निवासी अरविंद कुमार एवं राहुल कुमार के नाम शामिल हैं।

दोनों को परिजनों के द्वारा एंबुलेंस से इलाज के देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक से माधोपुर स्थित पार्क घूमने जा रहे थे उसी क्रम में एक अनियंत्रित बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। सड़क हादसे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


