
Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए हैं।

एक हादसे में जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौफाल गांव निवासी झुपर मंडल घायल हो गया है। वहीं एक अन्य हादसे में सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना क्षेत्र के सरौन गांव निवासी शंकर कुमार घायल हो गया। जबकि महेशमारा के पास बाइक से धक्का लगने से एक बच्ची व बाइक सवार दोनों घायल हो गए।

इस घटना के संबंध में बताया गया कि जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी राजा बाबू अपनी बाइक से हंसडीहा जा रहा था। इस दौरान जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा के पास उसने स्कूल जा रही बच्ची खुशी कुमारी को धक्का मार दिया। हादसे में बच्ची घायल हो गई। वहीं बाइक सवार भी खुद गिरकर घायल हो गया।
सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



