
Deoghar: जिले के सारठ चितरा मुख्य पथ पर कर्मा मोड़ के पास बाइक और पिकअप के बीच में टक्कर हो गई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

जहां से ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी कि गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में केंचुआबाद निवासी घायल साहेब अंसारी ने बताया कि एक बाइक पर चार व्यक्ति सवार होकर सिकटिया डैम गया था। वहां से लौट रहे थे इस दौरान पीछे से एक पिकअप वाहन ने धक्का मार दिया।
इस घटना में साहेब अंसारी, हबीबुल अंसारी,अनवर अली, रियाज अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी सारठ थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।



