
Deoghar: दबंगो द्वारा एक घर के मेन गेट के सामने दीवार खड़ी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दीवार खड़ी करने की वजह से परिवार के सदस्य घर मे कैद हो गए हैं। इसे लेकर जसिडीह थाना क्षेत्र के ग्वालबदिया पंचायत के आसता गांव निवासी मेघनाथ प्रसाद यादव ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि पुनासी जलाशय योजना में मकान डूब जाने के बाद पिछले एक वर्ष से बेलाबागान मठमाड़ी वार्ड नम्बर 03 में मकान बनाकर रह रहा है। कहा है कि अचानक सिधेश्वर सिंह और उसका बेटा शैलेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना सिंह उसके घर पर पहुंचे और धमकी दी कि 12 लाख रुपये दो तभी रास्ता देंगे।

उसके उपरांत गेट में ताला मारने के साथ साथ दीवार भी खड़ा कर दिया। मामले में खड़ी की गई दीवार को हटाने और गेट का ताला खुलवाने की मांग की है। इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


