
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ED ऑफिस पहुंच गए हैं. CM हेमंत सोरेन के साथ उनके भाई बसंत सोरेन भी मौजूद थे। सीएम सीधे वाहन से ईडी कार्यालय के अंदर पहुंचे. जबकि बसंत सोरेन वापस लौट गए। बाहर निकलने के बाद ED कार्यालय का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया।

एक हज़ार करोड़ से अधिक अवैध खनन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी पूछताछ कर रही है. ग़ौरतलब है कि हेमंत सोरेन ने ईडी से 3 हफ्ते का समय मांगा था, लेकिन ईडी ने 3 हफ्ते का समय देने से इंकार कर दिया. ईडी ने दोबारा समन जारी कर 17 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है.

जांच के दौरान ईडी की टीम को कई अहम जानकारियां मिली, जिसके बाद ईडी ने अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा और उसके सहयोगी बच्चू यादव को गिरफ्तार किया. ईडी की इस जांच में पंकज मिश्रा के घर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संबंधित चेक बुक भी बरामद हुई थी. जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि ईडी जल्द ही समन जारी कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर सकती है.


