Deoghar: नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड़ इलाके में दिन के 3.30 बजे के आसपास हुई बमबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये। घटना जमीन विवाद को लेकर बतायी जाती है। मृतक का नाम 28 वर्षीय गणेश महथा उर्फ मंगरा है जो जटाहीमोड़ का रहने वाला है।
वहीं घायलों में 12 वर्षीय राजीव कुमार सलौनाटांड़ और विजय महथा जटाहीमोड़ का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सुभाषचन्द्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार नगर थाना प्रभारी पुनि रतन कुमार सिंह नगर थाना के पुअनि संजीत कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। नगर थाना के वाहन से तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने गणेश महथा उर्फ मंगरा को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। उसके बाद सदर अस्पताल पहुंचे परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इधर एसपी सुभाषचन्द्र जाट ने कहा कि मंगरा की हत्या जमीन विवाद में बम मार की गयी है। मंगरो पूर्व में आर्म्स एक्ट और रंगदारी के मामले में जेले जा चुका है। कहा कि पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है जल्द ही आरोपी दबोच लिये जायंगंे।
पंचायत के बाद हुई बम बाजी
सलौनाटांड़ स्थित रेलवे लाइन के बगल में एक नन सेलेबल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी को लेकर रविवार को पंचायत भी हुई थी। सूत्रों ने बताया कि जमीन पर एक पक्ष की ओर से कार्य किया जा रहा था। जहां कार्य चल रहा था वहीं गणेश महथा उर्फ मंगरा और विजय महथा बैठा था। वहीं पर 12 वर्षीय राजीव खेल रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक चार पांच लोग वहां पहुुंचें और दो बम लगतार पटक दिया। बम गणेश के बांयी ओर कान के पास लगा। वहीं बगल में खेल रहे रजीव के बांयी आंख में बम का छीटा लग गया जिससे उसके आंख में गंभीर चोट लग गयी। जबकि विजय के पैर में गंभीर चोट आ गया।
बम की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो अपराधियों ने चार-पांच फायरिंग कर दी। और फरार हो गये। सूत्रों कि माने तो घटना को अंजाम देने वाले कुछ अपराधियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिये पुलिस छापेमारी में जुट गयी है।