
Deoghar: लोमड़ी के काटने से गंभीर हुए एक युवक को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम अजीत कुमार सिंह है जो सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के नुतनठाढ़ी गांव का रहने वाला है।

घटना की बावत उसके साथ इलाज कराने आये परिजनों ने बताया कि वह गाय-बकरी चराने के लिये गांव से कुछ दूर स्थित जंगल में गया था। उसी दौरान लोमड़ी ने एक बकरी को दबोच लिया। बकरी को बचाने के लिये जब यह दौड़ा तो लोमड़ी ने इसके चेहरे पर जोर से काट लिया। घ

टना के बाद वह दौड़कर गांव के अन्य चरवाहे के पास भागा। फिर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन वहां पहुंचे उसके बाद उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


