
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने राहुल परिहस्त को गोली मारकर घायल करने के मामले में एक दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर करने वाले दो मुख्य आरोपी को 48 घंटे के लिए रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लिये गये आरोपी का नाम नयन ठाकुर उर्फ मोनू ठाकुर और चेतन मिश्रा के नाम शामिल हैं।

बताते चलें कि 11अक्टूबर को दिन दहाड़े मंदिर स्थित सनबेल बाजार में एक पेड़ा दुकान में बैठे राहुल को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में चार नामजद अपराधियों को आरोपी बनाया गया था। इसमें से दो मुख्य आरोपी ने एक दिन पूर्व जी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

शुक्रवार को नगर पुलिस ने दोनों सरेंडर करने वाले अपराधियों को 48 घन्टे के लिये पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है



