
Deoghar: देवघर एसपी कार्यालय में बुधवार को अपराध समीक्षा बैठक (crime review meeting) में एसपी सुभाष चन्द्र जाट ने पुलिस पदाधिकारियों को जिले में अवैध खनन पर नकेल कसने एवं अपराधियों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी। एसपी ने बैठक में भाग ले रहे सभी पुलिस पदाधिकारियों को समस्याओं को लेकर पहुंचने वाली जनता से सदभावपूर्ण व्यवहार करने को कहा।

थाना प्रभारियों को आवैध बालू, कोयला एवं पत्थर के अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाने को कहा। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में लूट की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करने का कड़ा निर्देश दिया। सभी थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर कार्रवाई के साथ सभी थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग करने को कहा। वहीं इस माह में थाने में कितना केस हुआ और कितना डिस्पोजल हुआ इसकी जानकारी ली।

एसपी ने सभी थाना प्रभारी से उत्पाद अधिनियमों के तहत कितने मामले दर्ज हुए, आर्म्स एक्ट के तहत कितना मामला दर्ज हुआ और कितने आरोपी गिरफ्तार हुए, इसके बारे में भी जानकारी लिया। कुर्की जब्ती की क्या स्थिति है इस बावत भी थाना प्रभारियों से हिसाब लिया। पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों का निष्पादन जल्द कर विभिन्न मामलों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी का आदेश दिया। सभी थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में संचालित अवैध जुआ, शराब के अड्डों और अवैध बालू, कोयला आदि के कारोबार पर कार्रवाई का निर्देश दिया। जिले में साइबर आरोपितों पर कार्रवाई पर भी चर्चा की।
बैठक में डीएसपी मुख्यालय मंगल सिंह जामूदा, एसडीपीओ देवघर पवन कुमार, एसडीपीओ मधुपुर विनोद रवानी, साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद, सारठ एसडीपीओ धीरेन्द्र बंका, नगर थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार मंडल, कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, सारवां थाना प्रभारी कुमार अभिषेक, देवीपुर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


