
New Delhi : झारखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है। भारत चुनाव आयोग ने मंगलवार को 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 13 नवबंर, और दूसरा 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

वहीं महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होगा। जहां 20 नवंबर वोट डाले जायेंगे।


