Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा स्थित श्मसान घाट में स्थित यात्री शेड में एक अधेड़ का शव बरामद किया गया है। अधेड़ की गोली मारकर कर हत्या की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पवन कुमार, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, मंदिर थाना प्रभारी यशवंत सिंह, नगर थाना के एसआई सुमन कुमार, अनूप कुमार सदलबल श्मशान घाट पहुंचे और जांच किया। मृतक का नाम मनोज सिंह उर्फ गुड्डू है जो बिहार के बेगूसराय के रामगिरिह का रहने वाला है। उसके सिर और पीठ में गोली मारी गई है।

पुलिस को शव के पास से मोबाइल मिला है जिसमे कॉल आ रहा था। पुलिस ने उसके मोबाइल से कॉल को रिसीव किया तब उसके नाम पता कि जानकारी मिली।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अधेड़ की कहीं और हत्या की गई और उसके शव को कंबल में लपेट कर देवघर श्मसान घाट स्थित यात्री सेड में रख दिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।



