
Deoghar: देवघर पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर रिखिया थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम पिन्टू महथा है जो रिखिया थाना क्षेत्र के अठमोड़िया का रहने वाला है।

सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा विधिवत अठमोड़िया निवासी पिंटू महथा के घर में छापामारी की गयी। तलाशी के क्रम में उसके घर से 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

बताया कि पिंटू महथा अवैध रूप से गांजा की खरीद बिक्री करता था। इसे लेकर रिखिया थाना कांड संख्या 248/22 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावे थाना प्रभारी अमित कुमार, एसआई शुभम कुमार गोप तथा सअनि पातेलाल मुर्मू शामिल थे।


