
Deoghar: बाबाधाम का महाप्रसाद पेड़ा अब लोकल से ग्लोबल हो चुका है। देश के साथ विदेशों में भी अपनी पहचान बनाने को बाबाधाम का पेड़ा उड़ान भरने की तैयारी में है। इंटरनॅशनल मार्किट में लोगों के जायके में सोंधी मिठास भरने को आज कोलकाता से 32 किलो पेड़े की पहली खेप को बहरीन के लिए भेजा जा रहा है।

बारह ज्योतिर्लिंगों में एक विश्वप्रसिद्ध बाबा बैधनाथ का प्रसाद पेड़ा की पहली वाणिज्यिक खेप देश की सीमा से बाहर निकलकर ‘किंगडम ऑफ बहरीन’ के लिए भेजी जा रही है। मेधा डायरी के पदाधिकारी ने बताया कि आज पहली खेप में 32 किलो पेड़ा कोलकाता से बहरीन के लिए फ्लैग ऑफ किया जा रहा है।

आपको बता दें कि, मई 2022 के दौरान देवघर डीसी मंजुनाथ भजंत्री नें मेघा को ऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन के उत्पाद पेड़ा के सैंपल को कोलकाता के एक एक्सपोर्टर के ज़रिए बहरीन भेजा था। जहां से इम्पोर्ट करने वाली कंपनी नें देवघर से भेजे गए पेड़े को तमाम गुणवात्ता मनकों पर परखने के बाद इसकी पहली वाणिज्यिक खेप मंगाने का ऑर्डर दिया है।

APEDA यानी एग्रीकल्चर एंड प्रोसेज्ड फूड प्रोडक्ट एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिट की ओर से जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बतलाया गया है की, देशभर में बाबा बैधनाथ के प्रसाद जिस पेड़े को एक्सपोर्ट करने की इज़ाज़त मांगी गई थी। उसकी जाँच की गई। पेड़े के स्वाद बहरीन के लोगों को काफी पसंद आया है और देवघर के प्रसिद्ध प्रसाद पेड़ा की विदेशों में वाणिज्यिक बिक्री की योजना के तहत पहली खेप को आज ऑनलाइन भेजने के लिए तय की गई है।
बहरहाल, जिलाधिकारी के इस सफल प्रयास से न सिर्फ यहाँ का पेड़ा ग्लोबल हुआ बल्कि, आनेवाले वक्त में पेड़े की मिठास यहाँ के पेड़ा कारोबार में भी इजाफा लाएगा।


