
Madhupur (Deoghar): जिले के बुढ़ैई थाना क्षेत्र के भिरखीबाद-देवघर सड़क मार्ग पर सरपत्ता गांव के समीप कार और बाइक की जोड़कर टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक कार धनबाद से देवघर जा रही थी। वही बुढ़ैई से एक बाइक सवार आ रहा था। तभी सरपत्ता गांव के निकट दोनों वाहन का संतुलन बिगड़ने से आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बुढ़ैई थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हीरालाल तुबिद घटनास्थल पहुंच कर घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय बाइक चालक कमरूल मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। गांव में घूमकर फेरी का काम करता है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और जांच-पड़ताल कर रही है।



