spot_img
spot_img

Jharkhand राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का आंदोलन 19 से 23 नवंबर तक : दीपक प्रकाश

Ranchi: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सत्ता संरक्षण में भ्रष्टाचार का सिलसिला जारी है। पूरे राज्य में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। राज्य में चल रहे तमाम भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा 19 से 23 नवंबर तक जोरदार आंदोलन करेगी। पांच दिनों में भाजपा राज्य के सभी जिला मुख्यालय और 260 प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रकाश बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालयों का काम भी ठप कराया जाएगा। प्रदेश भाजपा के सभी सांसद, विधायक, कोर कमेटी सदस्य, कार्यसमिति सदस्य और पार्टी के पदाधिकारी प्रखंडों में होने वाले धरना-प्रदर्शन में प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के माध्यम से भाजपा सरकार को झकझोरने का काम करेगी। भाजपा की कोशिश है कि कार्यक्रम में प्रदेश के 32620 गांव, 4423 पंचायत और 29413 बूथों के लोग शामिल हों।

इस मौके पर प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!