
Deoghar: देवघर नगर थाना में सरेशाम घर में चोरी हो जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला हिरना बेलाबागान निवासी मनीष कुमार ठाकुर ने दर्ज कराया है।

कहा है कि 31 मार्च की शाम 7:30 बजे शाम उसके घर में घुस कर एक अनजान व्यक्ति ने चोरी कर ली। घर के कमरे में रखे 30,000 नगद और एक बैग लेकर भागने लगा। जब उसकी बहन ने चोर को घर से निकलते देखा तो उसने बैग उसकी बहन के सिर पर पटक कर पैसे लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस उसके घर पहुंची और छानबीन की भी किया लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। कहा है कि हमेशा उसके घर के आसपास उचक्के किस्म के लड़को का अड्डेबाजी लगा रहता है। मई में उसकी बहन की शादी है।
कहा है कि अड्डाबाजी के कारण भविष्य मे भी चोरी की घटना घट सकती है। इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।



