
Deoghar: देवघर जिला के बुढ़ई थाना स्थित नवादा गांव के समीप देवघर-गिरीडीह सड़क पर एक तेज रफ्तार कार जोरदार तरीके से पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।

वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर बुढई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को देवीपुर के पीएचसी में पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने सभी घायलों का इलाज कर बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर कर दिया।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि गोड्डा के मघया गांव निवासी प्रफुल्ल कुमार झा, सिप्रा झा, प्रशांत झा और नितिन झा बासुकीनाथ से कार में सवार होकर गिरिडीह होते हुए बोकारो फुसरो जा रहे थे। इसी क्रम में नवादा गांव के निकट एक कार को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार रहने के कारण उनकी कार पहले पेड़ से टकराई। इसके बाद कल्वर्ट से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गया और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।
बताया जाता है कि परिवार के सभी लोग फुसरो में ही रहते हैं। इधर घटना को।लेकर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।


