
Deoghar: देवघर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज के परिजनों नें जमकर हंगामा किया. बताया जा रहा है की, शहर के बीचो बीच संचालित इस निजी अस्पताल में मरीज को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था. आरोप है की, क्लिनिक के स्टॉफ नें सबसे पहले मरीज के परिजनों से पैसे जमा कराने को कहा.

बावज़ूद इसके डॉक्टर नें इलाज शुरू नहीं किया. बताया जा रहा है की, सुबह मरीज की मौत हो गई जिसके बाद मरीज के परिजनों नें हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा बढ़ता देख मौक़े पर पुलिस बुलाई गई लेकिन, परिजन शांत नहीं हुए.

उधर निजी क्लिनिक के कर्मियों नें मरीज के परिजनों से भी धक्का मुक्की की साथ ही मामले की ख़बर मिलते ही मौक़े पर मौज़ूद पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी की. बाहरहाल, घंटो चले हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह मरीज के परिजनों को शांत करा शव उनके हवाले किया गया.



