
रांची: चक्रवात यास (Cyclone YAAS) का असर झारखंड के कई इलाकों में बुधवार सुबह से ही देखने मिल रहा है। चक्रवात के कारण ज्यादातर जगहों पर बदली छाई हुई है। भारी बारिश से बचाव को लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD) ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के मुताबिक, यास चक्रवात की वजह से झारखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर बहुत से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इसको लेकर सतर्क भी किया गया है।



