Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसे में चार युवक घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। यहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।

बताया जाता है कि कुंडा थाना क्षेत्र के शहिदआश्रम रोड निवासी सत्यम कुमार व रूपेश कुमार वाहन दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। परिजनों ने बताया कि दोनों अपना पैतृक गांव पालोजोरी थाना क्षेत्र के हरलाडंगाल एक शादी समारोह में बाइक से गुरूवार को गया था। शुक्रवार को अहले सुबह वापस लौट रहा था। उसी दौरान गांव के पास ही बाइक अनिंयत्रित होकर एक ईंट के ढेर से जा टकराई।

इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंचे और दोनों को प्राईवेट वाहन से इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।
जबकि एक अन्य घटना में चकाई थाना क्षेत्र के सुकुलबथान गांव निवासी सुरेश कुमार व मगरपुरा गांव निवासी प्रकाश कुमार जख्मी हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।



