
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा पुलिस ने गुरुवार को रिंकू पूरी हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जेल गए अभियुक्त का नाम अरुण पूरी है जो बालियाचौकी का रहने वाला है। उसने पुलिस के समक्ष रिंकू पूरी हत्याकांड में शामिल रहने की बात भी कही है। वह इस मामले मृतक रिंकू की रेकी किया था और महुआटांड़ निवासी अपराधी रूपेश यादव को उसके बारे में पल पल की जानकारी दिया था।

इस मामले में फरार चल रहे रूपेश यादव व एक अन्य अपराधी ने मिलकर रिंकू पूरी को तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी।


