Deoghar: रहस्यमय परिस्थिति में विषपान करने से एक तीन बच्चे की मां की मौत हो गयी। मृतका 30 वर्षीय रूबी देवी पति अजय यादव है, जो बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के कुहका गांव की रहने वाली थी। उसकी मौत इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लाने के दौरान हो गयी।
मृतका के पति ने बताया वह बिजली वायरिंग का कार्य करता है। गुरूवार की सुबह वह काम करने चला गया था। करीब 9 बजे दिन में उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने विषपान कर लिया है। उसकी हालत गंभीर हो गयी है। तुरंत काम पर वापस लौट कर वह उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां ऑन ड्युटी डॉक्टर ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
सदर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी सूचना बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह को दिया। जानकारी मिलते ही ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।