धनबाद।
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति काफ़ी गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए रांची से चेन्नई भेजा गया है।
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की हालत गंभीर होने के कारण उनके समर्थक काफी परेशान और चिंतित है। अभी हाल में ही झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शिक्षा मंत्री के पैतृक गांव अलारगो पहुंचे। शिक्षा मंत्री की पत्नी समेत परिवार के सदस्यों के साथ गांव के काली मंदिर में जाकर जगरनाथ महतो की रक्षा के लिए मां काली से प्रार्थना की। कृषि मंत्री ने ये भी कहा कि शिक्षा मंत्री से स्वस्थ होने पर वह सुल्तानगंज से देवघर व बासुकीनाथ धाम तक कांवर यात्रा करेंगे।
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को मंगलवार को रांची से चेन्नई के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिक्षा मंत्री को मेडिका से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया गया। उनके रस्ते में कोई ट्रैफिक जाम न हो इसी लिए रोड को पूरी तरह से खली किया गया था। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख भी मौजूद थे। उनके समर्थक के साथ सब उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है।