
Deoghar: सत्संग आरओबी बनकर चालू तो हो गया, लेकिन इस ROB के एक छोर का सर्विस रोड का काम बाधित हैं. सर्विस रोड चालू नहीं होने से मुहल्लेवासियों व राहगीर को काफी परेशानी हो रही है. सत्संग शंख मोड़ से सत्संग हाट की ओर आने वाले बायीं तरफ का सर्विस रोड नहीं बन पाया है.

इस मार्ग में अधिग्रहण किये गये दो मकान को अब तक विभाग द्वारा नहीं हटाया गया है, जिस कारण रेलवे कार्य नहीं कर पा रही है. इस मार्ग में पड़ने वाले मकान को पूरी तरह से खाली भी करा दिया गया है, बावजूद इसे रास्ते से अब तक नहीं हटाया जा सका है.

सत्संग आरओबी चार माह पहले ही चालू हो चुका है. इस आरओबी में सत्संग चौक से बरमसिया की ओर जाने वाली दोनों सर्विस रोड को तैयार कर दिया गया है व सत्संग शंख मोड़ से मिशन स्कूल व चर्च की ओर भी सर्विस रोड तैयार हो गया है.
लेकिन पूरनदाहा रोड से सत्संग हॉल्ट की ओर जाने वाली मार्ग तैयार नहीं होने से रेल यात्रियों को सत्संग हॉल्ट आने-जाने में दिक्कत हो रही है. मुहल्लेवासियों को अपना घर तक जाने में परेशानी हो रही है. बरसात में नाला पूरी तरह जाम हो रहा है.


