
Jasidih (Deoghar): संथाल परगना वासियों को केंद्र सरकार की ओर से एक बार फिर बेहतरीन सौगात मिली है। जिसकी शुरुआत गोड्डा लोकसभा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे (MP Dr. Nishikant Dubey) के हाथों हुई है। शुक्रवार को जसीडीह से बैंगलोर (Jasidih to Bengaluru) के लिए सीधी रेल सेवा की शुरुआत की गयी।

शुक्रवार दोपहर तीन बजे एमपी डॉ. निशिकांत दुबे ने जसीडीह-बैंगलोर साप्ताहिक ट्रेन (Jasidih – SMVT Bengaluru Weekly Express ) को हरी झंडी दिखा जसीडीह रेलवे स्टेशन से रवाना किया। सैंकड़ों लोग इस पल के गवाह बनें। डॉ. दुबे ने कहा कि इस ट्रेन से संथाल के विद्यार्थियों, मरीज़ों व तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने जसीडीह-बैंगलोर साप्ताहिक ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।
जानें ट्रेन का टाइम टेबल

यहां बता दें कि Jasidih – SMVT Bengaluru Weekly Express (22306) हर शुक्रवार को सुबह छह बजकर 30 मिनट पर जसीडीह स्टेशन से खुलेगी और दूसरे दिन शनिवार को रात आठ बजकर 30 मिनट पर बैंगलोर पहुंचेंगी। यह ट्रेन आसनसोल, दुर्गापुर, खड़गपुर, कटक, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, पेरम्बूर होते हुए बैंगलोर जाएगी। कुल 20 स्टेशन पर इस ट्रेन का स्टॉपेज है।


