Deoghar: जिले के सारठ थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ले में रसना पीने से तीन बच्चियों की हालत बिगड़ गयी। आनन- फानन में तीनों को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने इलाज के लिये भर्ती कर दिया।

घटना के संबध में बच्चों की मां सरिता देवी ने बताया कि घर के सभी लोग काम पर गए थे। बच्चे खेल रहे थे उपरांत पास के ही दुकान से रसना का पैकेट खरद कर लाया। तीनों बच्चों ने रसना को घोलकर पी लिया। पीने के कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ गयी और बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों ने समझा कि किसी जहरीले जीव ने काट लिया है ।

कुछ देर बाद 8 वर्षीय किरण कुमारी को होश आया तो उसने बताया कि वह बगल के दुकान से रसना खरीद कर लाई थी और खुशी कुमारी वर्षा कुमारी ने मिलकर पानी में घोलकर पिया था। उसके बाद तीनों बच्चों की हालत खराब होने लगी। फिलहाल तीनों का इलाज सदर अस्पताल किया जा रहा है।



