
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा गावं में बिजली के करंट लगने से एक 28 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम सुनील रजक है।

परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के घर मजदूरी करने गया था। वह उसके घर के बाड़ी में घास साफ कर रहा था। उसी दौरान वह बिजली तार की चपेट में आ गया। ऑटो में लेकर परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक को दो छोटे छोटे बच्चे हैं। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


